नेशंस लीग: यमाल के शानदार प्रदर्शन से स्पेन का अजेय क्रम बरकरार, इंग्लैंड भी जीता

नेशंस लीग: यमाल के शानदार प्रदर्शन से स्पेन का अजेय क्रम बरकरार, इंग्लैंड भी जीता

नेशंस लीग: यमाल के शानदार प्रदर्शन से स्पेन का अजेय क्रम बरकरार, इंग्लैंड भी जीता
Modified Date: September 30, 2026 / 06:56 am IST
Published Date: September 30, 2026 6:56 am IST

मैड्रिड, 30 सितंबर (एपी) लेमिन यमाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत विश्व कप चैंपियन स्पेन ने नेशंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रोएशिया को हराकर अपने रिकॉर्ड अजेय अभियान को 40 मैच तक पहुंचा दिया जबकि इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन के खिलाफ शुरुआती हार से उबरते हुए 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे चेक गणराज्य को हराया।

यमाल ने मंगलवार को दो गोल किए और एक अन्य गोल में मदद की जिससे स्पेन ने घरेलू मैदान पर क्रोएशिया को 4-1 से हराया।

इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में एंथनी गॉर्डन और हैरी केन के गोल की मदद से चेक गणराज्य को 2-0 से हराया। चेक गणराज्य की टीम 25वें मिनट से ही 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी जब पावेल शुल्त्स को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया।

अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल में हराने के बाद स्पेन का यह दूसरा मुकाबला था। यमाल ने मैच शुरू होने के दो मिनट बाद ही गोल कर टीम को बढ़त दिलाई और 63वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया।

मार्क पुबिल ने 31वें मिनट में स्पेन की ओर से दूसरा गोल किया। इससे दो मिनट पहले डियोन ड्रेना बेल्जो ने मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल किया था। निको विलियम्स ने 89वें मिनट में गोल करके स्पेन की आसान जीत पक्की कर दी।

स्पेन ग्रुप ए में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और इंग्लैंड तथा क्रोएशिया से तीन अंक आगे है।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में