नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल भालाफेंक में रजत जीता, यशवीर को कांस्य

नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल भालाफेंक में रजत जीता, यशवीर को कांस्य

नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल खेल भालाफेंक में रजत जीता, यशवीर को कांस्य
Modified Date: August 1, 2026 / 02:24 am IST
Published Date: August 1, 2026 2:24 am IST

ग्लास्गो, 31 जुलाई (भाषा ) भारतीय भालाफेंक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा कठिन हालात में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन रजत पदक जीता जबकि यशवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके कांस्य पदक अपने नाम किया ।

तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन 28 वर्ष के नीरज ने दूसरे प्रयास में इस सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85 . 83 मीटर थ्रो फेंका जो दूसरे स्थान पर रहने के लिये काफी था ।

वह 19 जून को दोहा डायमंड लीग में 85 . 69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार उतरे 24 बरस के यशवीर ने छठे और आखिरी प्रयास में 85 . 41 मीटर थ्रो फेंककर सभी को चौंका दिया । इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83 . 72 मीटर था ।

श्रीलंका के स्टार रूमेश थरंगा पथिरागे ने अपेक्षा के अनुरूप 89 . 75 मीटर फेंककर स्वर्ण पदक जीता ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में