तोक्यो ओलंपिक की नयी अध्यक्ष ने लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया

Ads

तोक्यो ओलंपिक की नयी अध्यक्ष ने लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 01:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

तोक्यो, पांच मार्च (एपी) तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति की नयी अध्यक्ष सेको हाशिमोतो ने इन खेलों के आयोजन को लेकर जापान के लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए साप्ताहिक तौर पर संवाददाता सम्मेलन करना शुरू किया है।

इन खेलों के आयोजन में अब पांच महीने से भी कम का समय बचा है और हाशिमोतो ने शुक्रवार को ऐसे पहले संवाददाता सम्मेलन में सभी को भरोसा दिया कि ओलंपिक का आयोजन सुरक्षित तरीके से होगा।

इससे पहले एक जनमत संग्रह में जापान की 80 प्रतिशत जनता ने महामारी के कारण खेलों को स्थगित या रद्द करने की मांग की थी।

हाशिमोतो ने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के कारण परिस्थितियां आसान नहीं होंगी।’’

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को शुरू होने वाली मशाल रैली (टॉर्च रिले) को लेकर भी लोगों में डर कम करने की जरूरत है। इस रिले में 10000 धवक भाग लेंगे और यह जापान के सभी इलाकों से होकर गुजरेगी।

एपी आनन्द नमिता

नमिता