न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रन से हराया
न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रन से हराया
मीरपुर, 17 अप्रैल (एपी) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भीषण गर्मी के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में बांग्लादेश पर 26 रन से जीत दर्ज की।
ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ और विल ओरूर्के की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने मिलकर आठ विकेट लिए और बांग्लादेश को 48.3 ओवरों में 221 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
न्यूजीलैंड ने धीमी पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला करते हुए आठ विकेट पर 247 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसमें सलामी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स के 68 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
निक केली के जल्दी आउट होने के बाद निकोल्स ने विल यंग (30) के साथ मिलकर 73 रन जोड़े और पारी को संभाला।
चोटिल मुस्तफिजुर रहमान की जगह दिसंबर 2024 के बाद अपना पहला वनडे खेल रहे शोरिफुल ने 10 ओवर में 27 रन देकर दो विकेट झटके।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने तीन तेज गेंदबाजों के आक्रमण ने बांग्लादेश के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।
टिकनर ने 40 रन देकर चार विकेट झटके। स्मिथ (45 रन देकर तीन विकेट) ने शुरुआती झटके दिए, उन्होंने लगातार गेंदों पर तंजीद हसन तमीम और नजमुल हुसैन शांटो को आउट किया और फिर तौहीद हृदय का विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को समेटा।
बांग्लादेश का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था। टीम ने सैफ हसन और लिटन दास के जरिए वापसी की कोशिश की। इन दोनों ने मिलकर 93 रन जोड़े।
लेकिन ओरूर्के ने सैफ का विकेट लेकर इस साझेदारी का अंत किया। सैफ ने एक रन के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद टीम के लिए सर्वाधिक 57 रन बनाए। लिटन ने 46 रन की पारी खेली।
हृदय और अफीफ ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। पर बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने अफीफ को 27 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।
फिर टिकनर ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को चलता किया।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


