न्यूजीलैंड ने चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 201 रन बनाये

न्यूजीलैंड ने चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 201 रन बनाये

न्यूजीलैंड ने चाय के विश्राम तक पांच विकेट पर 201 रन बनाये
Modified Date: October 24, 2024 / 02:16 pm IST
Published Date: October 24, 2024 2:16 pm IST

पुणे, 24 अक्टूबर (भाषा) न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन भारत के खिलाफ चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 201 रन बना लिये।

न्यूजीलैंड के डेवोन कोन्वे ने 76 और रचिन रविंद्र ने 65 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन और वाशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिये।

वाशिंगटन ने दूसरे सत्र की आखिरी गेंद पर टॉम ब्लंडेल को बोल्ड किया जबकि डेरिल मिचेल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में