न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे जीता, श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’

Ads

न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे जीता, श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’

  •  
  • Publish Date - March 26, 2021 / 07:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

वेलिंगटन, 26 मार्च ( एपी ) डेवोन कोंवे और हरफनमौला डेरिल मिशेल के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 164 रन से हराकर श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली ।

दक्षिण अफ्रीका मूल के कोंवे ने 126 रन बनाये और मिशेल के साथ रिकॉर्ड 159 रन की साझेदारी की । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 318 रन बनाये ।मिशेल ने 50वें ओवर में 17 रन लेकर अपना शतक पारी की आखिरी गेंद पर पूरा किया ।

उनका स्कोर आखिरी ओवर से पहले 83 रन था । उन्होंने मुस्ताफिजूर रहमान को पहली तीन गेंद पर चौके लगाये और आखिरी गेंद पर शतक पूरा किया ।

बांग्लादेश की टीम 43वें ओवर में 154 रन पर आउट हो गए । एक समय उसके तीन विकेट 26 रन पर गिर गए थे । महमूदुल्लाह 76 रन बनाकर नाबाद रहे ।

न्यूजीलैंड के लिये जिमी नीशाम ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 27 रन देकर पांच विकेट लिये । कोंवे ने किसी भी प्रारूप में यह पहला शतक बनाया है । इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 99 रन था जो उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी में बनाया था ।

एपी मोना

मोना