निश्ना संयुक्त 44वें स्थान पर खिसकी

Ads

निश्ना संयुक्त 44वें स्थान पर खिसकी

  •  
  • Publish Date - November 5, 2022 / 04:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

पटाया, पांच नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर निश्ना पटेल ने यहां महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैम्पियनशिप के तीसरे दिन पांच ओवर का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 44वें स्थान पर खिसक गयीं।

निश्ना (16 वर्ष) यहां आने वाली भारतीय खिलाड़ियों में कट हासिल करने वाली एकमात्र गोल्फर हैं। उन्होंने पहले और दूसरे दिन 72 और 71 के कार्ड खेले थे।

लेकिन तीसरे दौर में 77 के कार्ड से उनका कुल स्कोर चार ओवर का हो गया जिससे वह संयुक्त 44वें स्थान पर चल रही हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत