नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया

नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया

नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया
Modified Date: August 29, 2024 / 08:51 pm IST
Published Date: August 29, 2024 8:51 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अगस्त (भाषा) नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने बृहस्पतिवार को यहां बारिश से प्रभावित सात सात ओवर के दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से मात दी।

वेस्ट दिल्ली लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 87 रन का स्कोर खड़ा किया।

अनमोल शर्मा ने 11 गेंद में नाबाद 32 रन बनाये।

अनिरूद्ध चौधरी, सूयश शर्मा और अमन भारती ने दो दो विकेट झटके।

जवाब में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने सार्थक रंजन (27 रन) और यजस शर्मा (41 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी से जीत की नींव रखी। नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने सात ओवर में तीन विकेट पर 88 रन बनाकर जीत हासिल की।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में