नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 6-0 से हराकर सुपर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 6-0 से हराकर सुपर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 6-0 से हराकर सुपर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
Modified Date: April 24, 2025 / 10:40 pm IST
Published Date: April 24, 2025 10:40 pm IST

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (भाषा) मोरक्को के स्ट्राइकर अलादीन अजराय की शानदार हैट्रिक की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 6-0 से हराकर बृहस्पतिवार को कलिंगा सुपर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इंडियन सुपर लीग के सबसे ज्यादा गोल करने वाले अजराय ने 18वें, 57वें और 90+2वें मिनट में गोल किए।

जिथिन एमएस (तीसरे), नेस्टर एल्बियाच रोजर (42वें) और गिलर्मो फर्नांडीज हिएरो (66वें) ने भी एकतरफा मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए गोल दागे।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में