ईस्ट रदरफोर्ड, 23 जून (एपी) एर्लिंग हालैंड के दो गोल की मदद से नॉर्वे ने सेनेगल को 3 . 2 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में जगह बना ली ।
मार्कस पेडरसन ने 43वें मिनट में गोल किया जबकि हालैंड ने 48वें और 58वें मिनट में गोल दागे । उनके विश्व कप में अब चार गोल हो गए हैं ।
पेडरसन ने जूलियन रायरसन के चोटिल होने के कारण 13वें मिनट में विश्व कप में पदार्पण किया और गोल कर दिया ।
वहीं हालैंड ने मार्टिन ओडेगार्ड के पास पर बायें पैर से शॉट लगाया और सेनेगल के गोलकीपर एडुअर्ड मेंडी बायीं ओर डाइव लगाकर भी गोल नहीं बचा सके ।
इसके बाद उन्होंने सेनेगल के डिफेंस को भेदते हुए पैट्रिक बर्ग के पास पर गोल किया ।
हालैंड के पिछले 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 गोल हो गए हैं और अब तक 52 मैचों में वह 59 गोल कर चुके हैं ।
विश्व कप के पहले दो मैचों में दो दो गोल करने वाले वह इंग्लैंड के हैरी केन (2018) के साथ पिछले 50 साल में दूसरे फुटबॉलर हो गए हैं ।
वह गोल्डन बूट की रेस में अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के बाद फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर है ।
सेनेगल के लिये इस्माइल सार ने 53वें मिनट में गोल किया ।
सेनेगल को अब ईराक को 2 . 0 से हराना होगा ताकि तीसरे स्थान की टीम के रूप में अगले दौर में जाने का मौका बना रहे ।
एपी मोना
मोना