ओड़िशा एफसी ने बेंगलुरू एफसी को हराया, तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

Ads

ओड़िशा एफसी ने बेंगलुरू एफसी को हराया, तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - October 27, 2022 / 10:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

भुवनेश्वर, 27 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा एफसी ने गुरूवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बेंगलुरू एफसी को 1-0 से पराजित किया।

यह घरेलू सरजमीं पर ओडिशा एफसी की लगातार दूसरी जीत है। इससे टीम आईएसएल तालिका में नौ अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गयी है।

टीम के लिये नंदाकुमार सेकर ने 33वें मिनट में गोल किया।

भाषा नमिता

नमिता