शुरुआती दो गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने एससी दिल्ली पर अहम जीत दर्ज की

Ads

शुरुआती दो गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने एससी दिल्ली पर अहम जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 10:22 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:22 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) ओडिशा एफसी ने पहले हाफ में किए गए शुरुआती दो गोल की बदौलत शुक्रवार को यहां खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 2-1 से हराया।

सुहैर वीपी ने चौथे मिनट में गोल कर ओडिशा को बढ़त दिलाई जबकि के लालरिनफेला ने 13वें मिनट में दूसरा गोल दागकर मेजबान टीम को शुरुआती झटका दिया।

एससी दिल्ली के लिए माटिजा बाबोविच ने 74वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर अंतर कम कियाै लेकिन लंबे समय तक गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के बावजूद टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी।

इस जीत के साथ ओडिशा एफसी 11 मैचों में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गई और उसने चेन्नईयिन एफसी तथा नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को पीछे छोड़ दिया।

एससी दिल्ली के भी 11 मैचों में 10 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर टीम 10वें स्थान पर बनी हुई है।

भाषा नमिता

नमिता