Pakistan Cricket Controversy: T20 वर्ल्ड कप में पाक खिलाड़ी का शर्मनाक कांड! होटल के कमरे में महिला स्टाफ के साथ करने लगा घिनौनी हरकत, चीख-पुकार से मचा हड़कंप, फिर जो हुआ…
Pakistan Cricket Controversy: टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए प्रदर्शन के लिहाज से निराशाजनक रहा और अब टीम एक नए विवाद के कारण चर्चा में है। टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका में टीम के ठहरने के समय एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने टीम प्रबंधन को तुरंत कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया।
PAKISTAN CRICKETER/ image source: mykhel
- टी20 वर्ल्ड कप में नया विवाद
- खिलाड़ी पर महिला स्टाफ आरोप
- होटल प्रबंधन ने की शिकायत
Pakistan Cricket Controversy: नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए प्रदर्शन के लिहाज से निराशाजनक रहा और अब टीम एक नए विवाद के कारण चर्चा में है। टूर्नामेंट के दौरान श्रीलंका में टीम के ठहरने के समय एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने टीम प्रबंधन को तुरंत कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के कैंडी शहर के गोल्डन क्राउन होटल में पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर होटल की महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब टीम वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए उसी होटल में रुकी हुई थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत टीम मैनेजर Naveed Cheema से शिकायत की।
शिकायत के बाद टीम मैनेजर ने Pakistan Cricket Controversy मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच की और संबंधित खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया। साथ ही उन्होंने होटल प्रबंधन से टीम की ओर से माफी भी मांगी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि घटना के दौरान महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी ने मदद के लिए आवाज लगाई थी, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हालांकि अब तक उस खिलाड़ी का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि मामला यहीं खत्म नहीं होगा। संभावना है कि खिलाड़ी को आगे Pakistan Cricket Board की अनुशासन समिति के सामने भी पेश होना पड़ सकता है, जहां पूरे मामले की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
T20 World Cup 2026 Pakistan: पाकिस्तान के सुपर-8 चरण के आसपास हुई घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना पाकिस्तान के सुपर-8 चरण के आखिरी मुकाबले से ठीक पहले या उसके आसपास हुई थी। उस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच रन से हराया जरूर था, लेकिन नेट रन रेट के कारण टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। इस तरह टीम का पूरा अभियान निराशाजनक रहा। पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों के अनुशासन से जुड़े विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान ऐसी घटना सामने आना टीम की छवि के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बोर्ड की अनुशासन समिति इस मामले में आगे क्या फैसला लेती है।
इन्हें भी पढ़ें
-
- Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी
- Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
- Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
- Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- US Submarine Strike: World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Facebook


