रावलपिंडी, 20 अक्टूबर (एपी) कप्तान शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक ने चार जीवनदानों का फायदा उठाकर अर्धशतक लगाये जिसकी मदद से पाकिस्तान ने विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन सोमवार को पांच विकेट पर 259 रन बनाये ।
मसूद ने 176 गेंद में 87 रन बनाये । उन्हें 71 के स्कोर पर जीवनदान मिला था ।
कैगिसो रबाडा मैच की चौथी गेंद पर शफीक को आउट कर देते लेकिन उन्हें पहले विकेट के लिये इंतजार करना पड़ा । उन्होंने मोहम्मद रिजवान (19) को पगबाधा आउट किया ।
पहले दिन का खेल समाप्त होने पर सऊद शकील 42 और सलमान अली आगा 10 रन बनाकर खेल रहे थे ।
दक्षिण अफ्रीका के लिये स्पिनर केशव महाराज ने 63 रन देकर दो विकेट लिये जबकि सिमोन हार्मर को भी दो विकेट मिले । पहले टेस्ट में 11 विकेट लेने वाले सेनुरान मुथुस्वामी को दो दो ओवर के दो छोटे स्पैल के लिये ही इस्तेमाल किया गया ।
शफीक को 0 , 15 और 41 के स्कोर पर जीवनदान मिले । मसूद और शफीक ने दूसरे विकेट के लिये 111 रन की साझेदारी कर ली ।
पहले टेस्ट में बाहर रहे महाराज ने बाबर आजम को 16 के स्कोर पर आउट किया ।
दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में 93 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी ।
एपी मोना
मोना