सोनीपत, 23 अक्टूबर ( भाषा ) कोरोना पॉजिटिव पाये गए पैरा तीरंदाज अंकित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वह दस दिन तक घर पर पृथकवास में रहेंगे ।
अंकित को 14 अक्टूबर को भगवान दास अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वह भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्रीय केंद्र पर राष्ट्रीय शिविर के दौरान पॉजिटिव पाये गए थे ।
साइ ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘ उनका परिवार उन्हें घर ले गया है जहां वह पृथकवास में रहेंगे ।’’
अंकित पांच अक्टूबर से शुरू हुए शिविर में जुड़े थे जब उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी । बाद में 12 अक्टूबर को हुई जांच में वह पॉजिटिव पाये गए ।
भाषा
मोना नमिता
नमिता