पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली को 33-30 से हराया

Ads

पटना पाइरेट्स ने दबंग दिल्ली को 33-30 से हराया

  •  
  • Publish Date - September 20, 2025 / 10:18 PM IST,
    Updated On - September 20, 2025 / 10:18 PM IST

जयपुर, 20 सितंबर (भाषा) पटना पाइरेट्स ने सुपर सब अंकित राणा की बदौलत शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सत्र के रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली को 33-30 से हराकर शानदार वापसी की।

पटना पाइरेट्स ने चौथे क्वार्टर में जीत की नींव रखी। स्थानापन्न खिलाड़ी अंकित राणा ने 12 रेड अंक बनाए जिससे टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की और आठवें सत्र के चैंपियन के जीत के सिलसिले को तोड़ा।

दिल्ली की टीम ने पहले हाफ में 19-10 की बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन पटना पाइरेट्स ने अंतिम क्वार्टर में दबंग दिल्ली से जीत छीन ली।

भाष नमिता मोना

मोना