पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

Ads

पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को हराया

  •  
  • Publish Date - December 22, 2023 / 10:32 PM IST,
    Updated On - December 22, 2023 / 10:32 PM IST

चेन्नई, 22 दिसंबर (भाषा) तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चेन्नई चरण के पहले दिन तमिल थलाइवाज को 46-33 से हराकर उलटफेर किया।

पटना पाइरेट्स की तरफ से स्थानीय खिलाड़ी सुधाकर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 अंक जुटाए।

पाइरेट्स की टीम तीन मैच में हार के बाद दबाव में थी लेकिन उसने शुरू में ही बढ़त हासिल करके मैच पर अपनी पकड़ बनाई।

मध्यांतर तक उसकी टीम 21-20 के मामूली अंतर से आगे थी लेकिन उसके बाद उसने अच्छा खेल दिखाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

भाषा

पंत नमिता

नमिता