पटना पाइरेट्स ने पुणेरी पलटन को बराबरी पर रोका

Ads

पटना पाइरेट्स ने पुणेरी पलटन को बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - January 27, 2024 / 10:10 PM IST,
    Updated On - January 27, 2024 / 10:10 PM IST

पटना, 27 जनवरी (भाषा) पटना पाइरेट्स ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में शनिवार को यहां पुणेरी पलटन को 32-32 की बराबरी पर रोका।

पुणेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार (13 अंक), पटना पाइरेट्स के कप्तान सचिन (नौ रेड अंक) और मयूर कदम (पांच टैकल अंक) मैच के प्रमुख प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे।

पटना की टीम मैच के पहले हाफ में 14 -19 से पिछड़ रही थी लेकिन दूसरे हाफ में 18 अंक जुटा कर हार टालने में सफल रही।

दिन के एक अन्य मैच में दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धाज को 36-27 से हराया।

भाषा आनन्द

आनन्द