हॉकी टीम के लिए विदेशी कोच की नियुक्ति करेगा पीएचएफ
हॉकी टीम के लिए विदेशी कोच की नियुक्ति करेगा पीएचएफ
लाहौर, 29 जून (भाषा) पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने राष्ट्रीय टीम के एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन के ढांचे में बदलाव करने का फैसला किया है और वह अब विदेशी कोच की नियुक्ति करेगा।
पाकिस्तान इस सत्र में प्रो लीग का एक ही मैच नहीं जीत पाया। लंदन में उसे दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें भारत से मिली 7-1 की करारी शिकस्त भी शामिल है।
पीएचएफ का संचालन अभी अंतरिम अध्यक्ष मुहुद्दीन वानी कर रहे हैं। उन्होंने बयान में कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड या जर्मनी से विदेशी कोच की सेवांए लेगा जो सीनियर टीम के अलावा जूनियर खिलाड़ियों के साथ और घरेलू स्तर पर भी काम करेंगे।
बयान में कहा गया है, ‘‘अब राष्ट्रीय टीम को आधुनिक हॉकी की जरूरतों के अनुसार तैयार करने का समय आ गया है।’’
भाषा
पंत मोना
मोना

Facebook


