बेल्जियम की फुटबॉल क्लब का खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव

बेल्जियम की फुटबॉल क्लब का खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव

बेल्जियम की फुटबॉल क्लब का खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 26, 2020 11:13 am IST

ब्रसेल्स, 26 अक्टूबर (एपी) बेल्जियम की फुटबाल क्लब एंडेरलेच का एक खिलाड़ी और चिकित्सा दल से जुड़े एक सदस्य को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है।

क्लब ने कोविड-19 से संक्रमित पाये गये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य की पहचान उजागर किये बिना बताया कि दोनों पृथकवास पर हैं।

बेल्जियम में कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये लोगों को सात दिनों तक पृथकवास पर रहना होता है।

एंडरलेचे 34 लीग खिताब के साथ बेल्जियम की सबसे सफल क्लब है। टीम के कई खिलाड़ी सितंबर में कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव मिले थे।

बेल्जियम में कोविड-19 से अब तक 10,500 ये अधिक लोगों की मौत हुई है।

एपी

आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में