आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में

Ads

आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में

  •  
  • Publish Date - November 9, 2022 / 04:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस नीलामी की मेजबानी की दौड़ में तुर्की का शहर इस्तांबुल, बेंगलुरु, नयी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी शामिल थे लेकिन बीसीसीआई ने केरल के तटीय शहर को चुना।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉजिस्टिक जरूरतों और तारीखों को देखते हुए कोच्चि सबसे उपयुक्त विकल्प है।’’

पिछली नीलामी के उलट आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की कम संख्या में नीलामी होगी। आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों को पहले ही 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही 2023 सत्र के लिए खिलाड़ियों पर खर्च करने वाली रकम को 90 से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है।

भाषा आनन्द मोना

मोना