PM Modi Congratulated PV Sindhu: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी पीवी सिंधू, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि

PM Modi Congratulated PV Sindhu: पीएम मोदी ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर बधाई दी है।

PM Modi Congratulated PV Sindhu: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी पीवी सिंधू, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि

PM Modi Congratulated PV Sindhu/Image Credit: AI

Modified Date: July 19, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: July 19, 2026 8:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीवी सिंधु को जापान ओपन 2026 का खिताब जीता।
  • पीएम मोदी ने पीवी सिंधु को को बधाई।
  • पीएम मोदी ने कहा- भारतीय बैडमिंटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

PM Modi Congratulated PV Sindhu: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर रविवार को बधाई देते हुए इसे भारतीय बैडमिंटन के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। सिंधु ने रविवार को तोक्यो में खेले गए फाइनल में जीत दर्ज कर जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

पीएम मोदी ने X पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय बैडमिंटन के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। (PM Modi Congratulated PV Sindhu) जापान ओपन 2026 का खिताब जीतने पर पीवी सिंधु को हार्दिक बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनके दृढ़ संकल्प और शानदार खेल का प्रदर्शन देखने को मिला।’’

जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी सिंधू

PM Modi Congratulated PV Sindhu: पीएम मोदी ने कहा कि सिंधु का इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनना इस उपलब्धि को और भी विशेष बनाता है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि सिंधू की यह सफलता देशभर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.