पोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने बुबका का विश्व रिकार्ड तोड़ा

Ads

पोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने बुबका का विश्व रिकार्ड तोड़ा

  •  
  • Publish Date - September 18, 2020 / 09:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

रोम, 18 सितंबर ( एपी ) स्वीडन के पोल वॉल्टर अर्मांड डुप्लांटिस ने सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना आउटडोर विश्व रिकार्ड तोड़ दिया है ।

डुप्लांटिस ने रोम में गोल्डन गाला पियेत्रो मेनिया मीट में दूसरे प्रयास में छह मीटर 15 सेंटीमीटर की कूद लगाकर बुबका का छह मीटर 14 सेंटीमीटर का रिकार्ड तोड़ा जो उन्होंने जुलाई 1994 में बनाया था ।

डुप्लांटिस के नाम 6 . 18 मीटर का इंडोर विश्व रिकार्ड पहले ही से है जो उन्होंने फरवरी में ग्लासगो में बनाया था ।

एपी

मोना नमिता

नमिता