पूनाचा दिल्ली ओपन युगल फाइनल में

पूनाचा दिल्ली ओपन युगल फाइनल में

पूनाचा दिल्ली ओपन युगल फाइनल में
Modified Date: February 14, 2025 / 07:16 pm IST
Published Date: February 14, 2025 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी ( भाषा ) भारत के निकी पूनाचा और जिम्बाब्वे के कर्टनी जॉन दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के युगल फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने तीसरी वरीयता प्राप्त जय क्लार्क और जोहानेस इंगिल्डसन को रोमांचक सेमीफाइनल में हराया ।

दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने डीएसटीए पर खेला गया मुकाबला करीब डेढ घंटे में 6 . 2, 7 . 6 से जीता ।

अब उनका सामना जापान के गैर वरीय मासामिची इमामूरा और रियो नोगुची से होगा जिन्होंने हाइनेक बार्टोन और विट कोप्रिवा को मात दी ।

एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोप्रिवा ने छठी वरीयता प्राप्त शिंतारो मोचिजुकी को 6 . 2, 6 . 4 से हराया । वहीं बिली हैरिस ने एलियास येमेर को 6 . 2, 4 . 6, 7 . 6 से मात दी । फ्रांस के काइरियान जाकेत ने माइकल गीर्त्स को 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में