विटोरिया (स्पेन), 22 मार्च (भाषा) पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता ।
भगत ने पुरूष एकल एसएल3 में भारत के ही नितेश कुमार को 21 . 17, 10 . 21, 21 . 18 से हराया । मिश्रित युगल में उन्होंने मनीषा रामदास के साथ स्वर्ण पदक जीता ।
भारतीय जोड़ी ने ब्राजील के रोजेरियो जूनियर जेवियर डि ओलिवियरा और एडवर्डो डि ओलिवियरा डायस को 13 . 21, 21 . 12, 21 . 19 से मात दी ।
भगत ने पुरूष युगल एसएल3 और एसयू5 श्रेणी में सुकांत कदम के साथ रजत पदक जीता ।
सुकांत ने पुरूष एकल एसएल4 फाइनल में कोरिया के चो नदान को 21 . 16, 21 . 17 से हराया । नितेश ने पुरूष एकल एसएल3 में रजत और जगदीश ने कांस्य पदक जीता ।
नीरज ने महिला एकल एसएल3 में कांस्य पदक हासिल किया ।
पुरूष युगल एसएल3 और एसयू 5 में दीप रंजन बिसोइ और कुलदीप एम ने कांस्य पदक जीता । मिश्रित युगल एसएल3 और एसयू 5 में शिवम यादव और नीरज, नितेश कुमार और टी मुरूगेसन ने कांस्य पदक जीता ।
महिला एकल एसयू 5 में मनीषा रामदास ने स्वर्ण और तुलसीमति मुरूगेसन ने रजत पदक हासिल किया ।
पुरूष युगल एसयू 5 में जतिन आजाद और शिवम यादव को कांस्य पदक मिला जबकि महिला एकल एसएच 6 में मनीषा पटेल को कांस्य पदक मिला ।
भाषा मोना
मोना