प्रमोद भगत ने स्वर्ण जीता, नागर को मिश्रित में रजत

Ads

प्रमोद भगत ने स्वर्ण जीता, नागर को मिश्रित में रजत

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 08:41 PM IST

डबलिन, 28 जून (भाषा) पैरा बैडमिंटन स्टार प्रमोद भगत ने अंतरराष्ट्री स्तर पर अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए ब्रिटिश एंड आयरिश इंटरनेशनल में पुरूषों के एकल एसएल3 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता ।

भगत ने फाइनल में हमवतन नितेश कुमार को 23 . 21, 21 . 14 से हराया ।

उन्होंने मिश्रित युगल एसएल3. एसएल5 में मनीषा रामदास के साथ कांस्य पदक हासिल किया ।

तोक्यो पैरालम्पिक चैम्पियन कृष्णा नागर ने मिश्रित युगल एसएच 6 में नित्या श्री के साथ रजत पदक जीता । वहीं पुरूष युगल और एकल में कांस्य पदक हासिल किया ।

भाषा मोना

मोना