प्रणवी सिंगापुर लेडीज गोल्फ में संयुक्त 24वें स्थान पर रहीं

प्रणवी सिंगापुर लेडीज गोल्फ में संयुक्त 24वें स्थान पर रहीं

प्रणवी सिंगापुर लेडीज गोल्फ में संयुक्त 24वें स्थान पर रहीं
Modified Date: July 8, 2023 / 05:20 pm IST
Published Date: July 8, 2023 5:20 pm IST

सिंगापुर, आठ जुलाई (भाषा) प्रणवी उर्स शनिवार को यहां 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के ट्रस्ट सिंगापुर लेडीज मास्टर्स प्रो टूर्नामेंट में संयुक्त 24वें स्थान से भारतीय गोल्फरों में शीर्ष पर रहीं।

प्रणवी ने अंतिम दौर में 71 का कार्ड खेला जिससे तीन दिन में उनका स्कोर दो ओवर 218 का रहा।

कट में जगह बनाने वाले अन्य भारतीय महिला गोल्फरों में एमेच्योर अवनी प्रशांत संयुक्त 41वें स्थान पर रहीं। सहर अटवाल कट से चूक गयीं।

स्थानीय एमेच्योर शैनन टैन ने प्रतियोगिता जीती।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में