सियोल, 12 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स बैक नाइन में तीन बर्डी लगाकर 69 के कार्ड से अरामको टीम सीरीज कोरिया में शीर्ष 10 में शामिल रही।
प्रणवी ने 69, 77 और 69 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर एक अंडर 215 का रहा। वह संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं।
मैसुरु की इस गोल्कर का यह इस सत्र में छह शुरूआत में दूसरा शीर्ष 10 का प्रदर्शन रहा।
अन्य दो भारतीयों में ओलंपिक जाने वाली टीम में शामिल दीक्षा डागर (79-72-71) छह ओवर के कुल स्कोर से संयुक्त 37वें स्थान और वाणी कपूर (77-74-77) संयुक्त 60वें स्थान पर रहीं।
भाषा
नमिता सुधीर
सुधीर