चांदी का वायदा भाव 1.09 प्रतिशत चढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर

Ads

चांदी का वायदा भाव 1.09 प्रतिशत चढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 03:21 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 1.09 प्रतिशत बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर आपूर्ति वाली चांदी 2,514 रुपये यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,33,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान कुल 1,496 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की तरफ से नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में तेजी को समर्थन मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया। विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 0.41 प्रतिशत बढ़कर 63.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय