नयी दिल्ली, दस अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख को देखते हुए कारोबारियों के अपने सौदे घटाने से वायदा बाजार में सोमवार को बिनौला खल की कीमत 36 रुपये गिरकर 3,802 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में सितंबर महीने में डिलीवरी वाले बिनौला खल का भाव 36 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,802 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इसमें 16,650 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि सुस्त बाजार के बीच मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से बिनौला खल की कीमतों में गिरावट आई।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय