नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 16 रुपये की गिरावट के साथ 6,264 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) में ग्वारसीड के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 16 रुपये या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,264 रुपये प्रति क्विन्टल रह गई। इसमें 47,975 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा योगेश अजय
अजय
योगेश