प्रणवी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के सातवें चरण में तीन शॉट की बढ़त बनाई

Ads

प्रणवी ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर के सातवें चरण में तीन शॉट की बढ़त बनाई

  •  
  • Publish Date - June 8, 2022 / 08:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

बेंगलुरू, आठ जून (भाषा) आर्डर आफ मेरिट में शीर्ष पर चल प्रणवी उर्स ने बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के सातवें चरण के पहले दौर में पांच अंडर 67 के शानदार स्कोर के साथ अस्मिता सतीश (70) पर तीन शॉट की बढ़त बना ली है।

दो एमेच्योर खिलाड़ी विधात्री उर्स और रिषिका मुरलीधर एक अंडर 71 के समान स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

महिला पेशेवर टूर के पहले और चौथे चरण का खिताब जीतने वाली प्रणवी पांचवें चरण में उप विजेता भी रही थी। उन्होंने पहले दौर में आठ बर्डी की लेकिन एक बोगी और एक डबल बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर पांच अंडर रहा।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता