प्रणय ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर

प्रणय ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर

प्रणय ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से बाहर
Modified Date: March 11, 2025 / 06:36 pm IST
Published Date: March 11, 2025 6:36 pm IST

बर्मिंघम, 11 मार्च (भाषा) भारत के एचएस प्रणय पुरुष एकल के पहले दौर में मंगलवार को यहां फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त के साथ ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गए।

विश्व चैंपियनशिप 2023 और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता 32 वर्षीय प्रणय को दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव के खिलाफ 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया के 29वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 6-1 की बढ़त बनाई थी। प्रणय एक समय 15-12 से आगे थे लेकिन पोवोव के दबाव के आगे पिछड़ गए।

पोपोव ने 16-18 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ 19-18 की बढ़त बनाई और फिर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में पोपोव अधिक आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने 5-3 की बढ़त बनाई और फिर स्कोर 13-9 किया।

प्रणय ने वापसी करते हुए 13-13 के स्कोर पर बबरारी हासिल कर लिया लेकिन फ्रांस के खिलाड़ी ने धैर्य बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीत लिया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में