प्रणय राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर

Ads

प्रणय राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर

  •  
  • Publish Date - February 25, 2023 / 08:46 PM IST,
    Updated On - February 25, 2023 / 08:46 PM IST

पुणे, 25 फरवरी (भाषा) शीर्ष वरीय और भारत के नौवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय शनिवार को यहां 84वें सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में किरण जॉर्ज से सीधे गेम में हार कर बाहर हो गए।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के जॉर्ज ने जहां दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करके प्रणय को 21-12 21-15 से हराया, वहीं महिला एकल में आकर्षी कश्यप ने दूसरी वरीयता प्राप्त तान्या हेमंत को पराजित किया।

पुरुष एकल के एक अन्य मैच में दूसरी वरीय किदांबी श्रीकांत को भी मणिपुर के मैसनाम मीराबा के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। श्रीकांत ने आखिर में यह मैच 19-21 21-18 17-21 से जीता।

महिला वर्ग में जहां आकर्षी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया वहीं अदिति भट ने सातवीं वरीयता प्राप्त साद धर्माधिकारी को 21-11 21-5 से हराया जबकि 14वीं वरीय दीपशिखा सिंह को सूर्य करिश्मा तामिरी से 14-21 21-10 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

आठवीं वरीय आशी रावत को ईरा शर्मा ने 21-14, 21-19 से पराजित किया जबकि भव्या राशि ने 12वीं वरीयता प्राप्त दीपशिका नेरेडिमेली को 21-8 13-21 21-14 से हराया।

भाषा

पंत

पंत