राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम इंडिया को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी

Ads

राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम इंडिया को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 11:42 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 11:42 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि इस सामूहिक जीत के लिए टीम का हर खिलाड़ी, पूरा प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ तारीफ का हकदार है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय टीम को तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाला एकमात्र देश बनने का गौरव प्राप्त हुआ और भारत लगातार दो खिताब जीतने वाली भी एकमात्र टीम है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘इससे हमारे क्रिकेट के प्रति जुनूनी देशवासियों को अपार खुशी और गर्व की अनुभूति हुई है। यह हमारे युवाओं में विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद समृद्ध प्रतिभा का भी प्रमाण है। ’’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘टी20 विश्व कप जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास की कई ऊंचाइयां छुई हैं। टीम के हर खिलाड़ी, पूरे प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को इस सामूहिक जीत के लिए प्रशंसा मिलनी चाहिए। मैं हमारी क्रिकेट टीम के भविष्य में भी निरंतर गौरव हासिल करने की कामना करती हूं। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना