पीएसजी की नांटेस पर 3-0 से जीत

पीएसजी की नांटेस पर 3-0 से जीत

पीएसजी की नांटेस पर 3-0 से जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: November 1, 2020 6:04 am IST

पेरिस, एक नवंबर (एपी) काइल एमबापे ने पहला गोल करने में मदद की और फिर पेनल्टी को गोल में बदला जिससे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में नांटेस को 3-0 से हराकर अपनी लगातार सातवीं जीत दर्ज की।

नेमार चोटिल होने के कारण पीएसजी की तरफ से नहीं खेल रहे थे। पीएसजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन जल्द ही उसने खेल पर नियंत्रण बना दिया। पहला हाफ गोलरहित छूटा। इसके बाद एंडेर हेरेरा ने 49वें मिनट में एमबापे के क्रास पर गोल किया।

एमबापे ने 65वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा जबकि विंगर पाब्लो सराबिया ने 87वें मिनट में तीसरा गोल करके टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इस जीत से पीएसजी लिली और रेनेस से तीन अंक आगे हो गया है। रेनेस ने इससे पहले ब्रेस्ट को 2-1 से हराया था।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में