पीएसजी जीता, लिली ने ड्रा खेला, फ्रांसीसी लीग में खिताब के लिये कड़ा संघर्ष जारी

पीएसजी जीता, लिली ने ड्रा खेला, फ्रांसीसी लीग में खिताब के लिये कड़ा संघर्ष जारी

पीएसजी जीता, लिली ने ड्रा खेला, फ्रांसीसी लीग में खिताब के लिये कड़ा संघर्ष जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 17, 2021 6:13 am IST

पेरिस, 17 मई (एपी) पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रीम्स को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में खिताबी दौड़ को आखिरी दिन तक खींच दिया क्योंकि लिली ने सेंट एटिनी के साथ गोलरहित ड्रा खेलकर अंक बांटे।

लिली के 37 मैचों में 80 अंक हैं जबकि पीएसजी के 79 अंक हो गये हैं। पीएसजी का सामना अब ब्रेस्ट से जबकि लिली का एंजर्स से होगा।

रीम्स के डिफेंडर यूनिस अब्दुलहामिद को 11वें मिनट में बाहर भेजे जाने का पीएसजी से पूरा फायदा उठाया। उसे पेनल्टी मिली जिसे नेमार ने गोल में बदला।

काइल एमबापे ने 24वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी जबकि मारक्विनहोस और मोइज कीन ने दूसरे हाफ में गोल किये।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में