पुणे, 26 अगस्त (भाषा) पुणे मेयर्स ट्रॉफी इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को यहां लड़कों और लड़कियों के वर्ग के दूसरे दौर में पांच बड़े उलटफेर देखने को मिले।
लड़कियों के एकल में आदर्शिनी श्री भूपति बालाजी ने छठी वरीय राधा गाडगिल को 21-12, 21-10 से हराकर आसान जीत दर्ज की। धीशिता सिंघा गोपीनाथ ने सातवीं वरीय हसाना श्री मल्लवरापु के कड़े मुकाबले में 19-21, 21-14, 13-8 के स्कोर पर मुकाबले से हटने पर अगले दौर में जगह बनाई।
लड़कों के एकल में गैरवरीय वीरेन सेठ ने नौवें वरीय अश्विन लेनिन मुथुराज को 21-10, 10-21, 21-10 से हराया। वहीं, कृष्ण दुबे ने शानदार वापसी करते हुए 12वें वरीय आरुष पावसकर को 17-21, 21-12, 21-18 से शिकस्त दी।
लड़कों के वर्ग में तीसरे उलटफेर में हार्दिक दिव्यांश ने 14वीं वरीय कार्तिक सुहास को 21-11, 21-16 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता