स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ को पांच गुना अभिदान

Ads

स्काईवेज एयर सर्विसेज के आईपीओ को पांच गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 09:31 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) हवाई मालढुलाई और लॉजिस्टिक कंपनी स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के तीसरे दिन पांच गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 582.79 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,95,83,600 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 15,02,61,400 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 6.91 गुना बोलियां प्राप्त हुईं और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 6.90 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 49 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ सोमवार को बोली के पहले दिन 1.16 गुना बोलियां मिली थीं।

स्काईवेज एयर सर्विसेज लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 174.5 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ में 2.89 करोड़ शेयरों तक का नया निर्गम और प्रवर्तकों व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.33 करोड़ शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 131-138 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय