इनामदार के शानदार खेल से पुणेरी पल्टन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

Ads

इनामदार के शानदार खेल से पुणेरी पल्टन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

  •  
  • Publish Date - October 25, 2022 / 09:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

बेंगलुरू, 25 अक्टूबर (भाषा) पुणेरी पल्टन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 32-24 से हराया।

पुणे की जीत के नायक असलम इनामदार रहे जिन्होंने 13 अंक बनाए जो दोनों टीमों के बीच मुख्य अंतर साबित हुआ।

पुणे की टीम ने पहले हाफ के आखिरी क्षणों पहला ऑल आउट हासिल किया जिससे वह मध्यांतर तक 17-11 से आगे था। उसने दूसरे हाफ में भी दबदबा बनाए रखा और आसान जीत दर्ज की।

भाषा पंत

पंत