पुणे के सैयद सीसीआई स्नूकर क्लासिक के अगले दौर में

Ads

पुणे के सैयद सीसीआई स्नूकर क्लासिक के अगले दौर में

  •  
  • Publish Date - February 23, 2024 / 09:05 PM IST,
    Updated On - February 23, 2024 / 09:05 PM IST

मुंबई, 23 फरवरी (भाषा) पुणे के क्यू खिलाड़ी साद सैयद ने शुक्रवार को यहां ‘बेस्ट ऑफ फाइव फ्रेम’ के दूसरे दौर के मैच में समीर गुप्ता को 3-0 से हराकर सीसीआई स्नूकर क्लासिक के अगले दौर में जगह बनायी।

इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट का सबसे बड़ा 94 का ब्रेक लगाया और 71-24, 53-37, 94-0 से जीत हासिल की।

सीसीआई के सिद्धार्थ खेमानी ने मितेश ठक्कर को 3-0 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

पुणे के क्यू खिलाड़ी ताहा खान ने रेहान पटेल को 3-0 से मात दी।

वहीं गौरव देशमुख ने अभिषेक बजाज का 4-3 से शिकस्त देकर मुख्य ड्रा के लिए क्वालीफाई किया।

भाषा

नमिता

नमिता