पंजाब और तमिलनाडु का जीतना जारी

Ads

पंजाब और तमिलनाडु का जीतना जारी

  •  
  • Publish Date - April 4, 2022 / 09:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

चेन्नई, चार अप्रैल (भाषा) गत चैम्पियन पंजाब ने सोमवार को यहां 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के पुरूष ग्रुप ए मैच में केरल को 98-50 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि इससे पहले उसने शुरूआती दौर में गुजरात को 105-69 से हराया था।

पंजाब के लिये अमृतपाल ने 29 अंक और अमज्योत सिंह ने 26 अंक बनाये।

मेजबान तमिलनाडु ने भी मिजोरम को ग्रुप सी के मैच में 90-50 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

ग्रुप बी के मैच में सेना ने राजस्थान को 100-73 से हराया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर