पंजाब एफसी ने इंटर काशी को हराया
पंजाब एफसी ने इंटर काशी को हराया
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) पंजाब एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यहां इंटर काशी के खिलाफ 3-0 की आसान जीत दर्ज की।
पंजाब एफसी की ओर से समीर जेलकोविच (37वें मिनट), इफियोंग सुनगुसी जूनियर (51वें मिनट) और बेडे ओसुजी (72वें मिनट) ने गोल दागे।
इस जीत से पंजाब एफसी के आठ मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
इंटर काशी की टीम नौ मैच में 11 अंक के साथ नौवें स्थान पर बरकरार है।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


