पंजाब एफसी की आईजोल पर रोमांचक जीत

पंजाब एफसी की आईजोल पर रोमांचक जीत

पंजाब एफसी की आईजोल पर रोमांचक जीत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: March 11, 2022 10:02 pm IST

कल्याणी, 11 मार्च (भाषा) पंजाब एफसी ने दूसरे हॉफ के इंजुरी टाइम में दो गोल करके आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां आईजोल एफसी पर 4-3 से रोमांचक जीत दर्ज की।

पंजाब ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी की। उसकी तरफ से सीके विनीत (38वें), जोसेफ बेतिया (45वें), कुर्तिस गुथरी और विकास यमनाम (दोनों इंजुरी टाइम) ने गोल किये।

आईजोल की तरफ से डेविड जेट (24वें), रामलनचुंगा (40वें) और दिपांडा डिकाा (47वें मिनट) ने गोल किये।

राजस्थान एफसी और सुदेवा दिल्ली के बीच एक अन्य मैच गोलरहित बराबर छूटा जबकि रीयल कश्मीर और श्रीनिधि डेक्कन ने 1-1 से ड्रा खेलकर अंक बांटे।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में