पंजाब किंग्स के छह विकेट पर 219 रन

Ads

पंजाब किंग्स के छह विकेट पर 219 रन

  •  
  • Publish Date - April 8, 2025 / 09:09 PM IST,
    Updated On - April 8, 2025 / 09:09 PM IST

मुल्लांपुर, आठ अप्रैल (भाषा) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य ने 103 रन बनाए जबकि शशांक सिंह ने नाबाद 52 रन की पारी खेली।

चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खलील अहमद और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाए।

भाषा सुधीर

सुधीर