पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 116 रन का लक्ष्य

Ads

पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 116 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - April 20, 2022 / 09:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में पंजाब किंग्स को निर्धारित 20 ओवर में 115 रन पर समेट दिया।

कोविड-19 मामलों से प्रभावित दिल्ली कैपिटल्स के लिये ललित यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और खलील अहमद ने दो दो विकेट चटकाये। मुस्तफिजुर रहमान को एक विकेट मिला।

पंजाब किंग्स के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 32 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर