पंजाब ने मोहम्मडन एससी को 3-3 से बराबरी पर रोका

Ads

पंजाब ने मोहम्मडन एससी को 3-3 से बराबरी पर रोका

  •  
  • Publish Date - March 10, 2021 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

कोलकाता, 10 मार्च (भाषा) मोहम्मडन एससी ने दूसरे हाफ में दो मिनट में दो गोल दागे लेकिन इसके बावजूद पंजाब एफसी ने बुधवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में उसे 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया।

चेंचो ग्लेटशेन के दो गोल के बदौलत पंजाब एफसी ने 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन फैजल अली और पेड्रो मेंजी ने मोहम्मडन एसी को बराबरी दिलाई।

अजहरूद्दीन मलिक ने इसके बाद मोहम्मडन को बढ़त दिलाई लेकिन आशीष झा ने 88वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 3-3 कर दिया।

इस ड्रॉ के बाद पंजाब एफसी के 12 मैचों में 19 अंक हैं और टीम चौथे स्थान पर चल रही है। मोहम्मडन एससी की टीम 12 मैचों 17 अंक के साथ छठे स्थान पर है।

भाषा सुधीर पंत

पंत