बेनफिका, स्पोर्टिंग लिसबन के कार्यालयों पर छापे

Ads

बेनफिका, स्पोर्टिंग लिसबन के कार्यालयों पर छापे

  •  
  • Publish Date - November 10, 2020 / 05:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

लिस्बन, 10 नवंबर ( एपी ) पुर्तगाली अधिकारियों ने बेनफिका, स्पोर्टिंग लिसबन और सैंटा क्लारा फुटबॉल क्लबों के कार्यालयों पर धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और काले धन को सफेद बनाने ( मनी लाउंड्रिंग) के आरोपों में छापे मारे हैं ।

तीनों क्लबों ने छापों की पुष्टि करते हुए कहा कि वे अधिकारियों से सहयोग कर रहे हैं । कुछ घरों और दो कानून फर्मों पर भी छापे मारे गए ।

स्पोर्टिंग ने कहा कि यह जांच 2011 से 2014 के बीच अनियमितताओं के संदर्भ में है ।

एपी

मोना

मोना