तमिलनाडु और बांग्लादेश के मैच का तीसरे दिन का खेल भी बारिश से धुला

तमिलनाडु और बांग्लादेश के मैच का तीसरे दिन का खेल भी बारिश से धुला

तमिलनाडु और बांग्लादेश के मैच का तीसरे दिन का खेल भी बारिश से धुला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 2, 2022 4:37 pm IST

चेन्नई, दो नवंबर (भाषा) तमिलनाडु एकादश और बांग्लादेश एकादश के बीच चार दिवसीय अभ्यास क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार का खेल भी बारिश के कारण नहीं हो पाया।

चेन्नई में पिछले सोमवार से लगातार बारिश हो रही है। रात को भारी बारिश होने के कारण लगातार दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया। बारिश की वजह से दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी।

पहले दिन भी केवल 20 ओवर का खेल हो पाया जिसमें बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 59 रन बनाए थे। कप्तान मोहम्मद मिथुन पांच और मोमिनुल हक नौ रन पर खेल रहे थे।

बांग्लादेश ने पहला अभ्यास मैच पारी के अंतर से जीता था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 50 ओवरों के तीन मैच खेले जाएंगे।

भाषा पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में