राजस्थान के नेत्रहीन जूडो खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते

Ads

राजस्थान के नेत्रहीन जूडो खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते

  •  
  • Publish Date - March 20, 2021 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

जयपुर, 20 मार्च (भाषा) राजस्थान के जूडो खिलाड़ियों ने लखनऊ में चल रही नेशनल ‘ब्लाइंड एण्ड डीफ’ जूडो प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, तीन रजत सहित सात पदक जीत लिये।

यह प्रतियोगिता अभी चल रही है।

राजस्थान ‘ब्लाइंड एण्ड पैरा’ जूडो संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रणजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।

जूनियर वर्ग में गुरपिन्द्र ने स्वर्ण पदक, अरमान, काशीराम व बजरंग लाल ने रजत तथा हर्षदीप एवं विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता।

भाषा पृथ्वी धीरज नमिता

नमिता